Corona In India: देश में 24 घंटे में मिले 1.26 लाख नए मरीज, 2.54 लाख ठीक हुए; 2781 की मौत

By: Pinki Tue, 01 June 2021 10:35:18

Corona In India: देश में 24 घंटे में मिले 1.26 लाख नए मरीज, 2.54 लाख ठीक हुए; 2781 की मौत

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम होते जा रहे है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 649 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 2 लाख 54 हजार 879 मरीज ठीक भी हुए। इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है और यह आंकड़ा सोमवार को 3000 से निचे आ गया। सोमवार को 2,781 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। करीब 35 दिन 26 अप्रैल को 2,762 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 44 केस हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 31,895 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है। अभी 18.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, अब तक 2 करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

प्रमुख राज्यों का हाल:-

महाराष्ट्र में सोमवार को 15,077 लोग संक्रमित पाए गए। 33,000 लोग ठीक हुए और 500 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 95,344 लोगों की मौत हो गई। 2.53 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 1,472 लोग संक्रमित पाए गए। 5,491 लोग ठीक हुए और 151 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.91 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,497 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 37,044 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को 648 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,622 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 14.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,237 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 11,040 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
में सोमवार को 1655 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4521 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक 9.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,979 लोगों की मौत हो चुकी है। 39,261 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान
में सोमवार को 1,498 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,000 लोग ठीक हुए और 68 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,385 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 42,654 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में सोमवार को 1,681 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,721 लोग ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 8.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 32,345 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में सोमवार को 1,205 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,023 लोग ठीक हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक 7.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,067 लोगों की मौत हो चुकी है। 23,390 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बिहार में सोमवार को 1,113 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,196 लोग ठीक हुए और 59 की मौत हो गई। अब तक 7.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,163 मरीजों की मौत हो चुकी है। 16,235 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को 10,137 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17,856 लोग ठीक हुए और 131 की मौत हो गई। अब तक 13.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,541 मरीजों की मौत हो चुकी है। 87,048 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

झारखंड में सोमवार को 831 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,186 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 3.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.23 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,991 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8,907 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े :

# देश के 26 राज्‍यों तक पहुंचा ब्‍लैक फंगस, 20,000 मरीजों का चल रहा इलाज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com